Saturday, 1 November 2008

जब मंच छोड़ भागे डॉ. किरोड़ीलाल


Oct 29, 11:34 pm
जयपुर, सवाई माधोपुर के खंडीप में आयोजित मीणा समाज की महापंचायत में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री की गंगापुर से चुनाव लड़ने की इच्छा को उस समय करारा झटका लगा जब मीणा समाज के लोगों ने किरोड़ी को समर्थन देने से इनकार कर दिया। पिछले दिनो किरोड़ी लाल मीणा व उनके समर्थकों की ओर से आयोजित मीणा समाज की पंचायत उन्हीं के भारी पड़ी। हालात इस कदर हो गए कि डॉ. मीणा की मंच छोड़कर भागना पड़ा। मीणा समाज के लोगों ने बसपा प्रत्याशी रामकेश मीणा का खुलेआम समर्थन किया। दोपहर दो बजे खंडीप गांव में आयोजित मीणा समाज की महापंचायत में डॉ.किरोड़ीलाल मीणा के समर्थकों ने मीणा से गंगापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का भी भरोसा दिलाया। समाज के लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार मीणा समाज का व्यक्ति ही विधायक चुन कर जाएं। इस बीच उपजिला प्रमुख विजय मीणा ने कहा कि यदि किरोड़ी खड़े होते है तो वे भी उनका समर्थन करेगी साथ में पूर्व जिला प्रमुख पंखी लाल मीणा ने भी उनका समर्थन किया। लेकिन बसपा प्रत्याशी रामकेश मीणा की जब बारी आई तो उन्होंने कहा कि अब तीर कमान से निकल चुका है तथा बसपा ने उन्हे अपना उम्मीदवार बनाया है। यदि समाज के लोग उन्हें समर्थन करते है तो वे जरूर चुनाव जीतेंगे। इस बार पर उपस्थित लोगों ने हाथ खड़े कर रामकेश मीणा का समर्थन किया। डॉ. किरोड़ी लाल व उसके समर्थक भड़क गए वे किरोड़ी मंच पर जा पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि उन्होंने समाज के लिए इतना कुछ किया। जहां तक कि मंत्री निकालने तक की तैयारी हो चुकी थी। इतना बलिदान देने के बाद भी यदि समाज के लोग उनका समर्थन नहीं करते है तो उनका त्याग बेकार है। लेकिन फिर भी समाज के लोगों ने डॉ. किरोड़ी का समर्थन नहीं किया इस पर डॉ.मीणा गुस्सा हो माइक को मंच पर पटक कर अपने समर्थकों के साथ भाग खड़े हुए। इधर मीणा समाज के समर्थक के बाद रामकेश मीणा के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। बसपा प्रत्याशी रामकेश मीणा का कहना है कि जनता सर्वे सर्वा है व वह जिसका चाहे समर्थन कर सकती है। महापंचायत में समाज के लोगों ने उनका समर्थन कर उनका उत्साह और बढ़ा दिया। मीणा समाज की महापंचायत में खंडीप सरपंच किरोड़ी मीणा, मक्खन, लाल मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल मीणा सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ: