जयपुर, कांग्रेस में टिकटों को लेकर आए उबाल को ठंडा करने के लिए अब रूठों को मानने की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने असंतुष्टों को मनाने की कोशिश तेज कर दी है। प्रत्याशियों की अगली सूची शीघ्र जारी होने की संभावनाओं के मद्देनजर टिकटार्थियों ने दिल्ली और जयपुर में नेताओं के घरों पर डेरा डाले रखा। प्रत्याशियों को दो सूचियां आने के बाद भी विरोध के सुर थम नहीं रहे है। इस कारण अब वरिष्ठ नेता टिकटों को लेकर असंतुष्टों को मनाने में लगे है। कोटों से पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को मनाया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने भी छठे कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए जिला स्तर के नेताओं को प्रयास करने को कहा है। प्रांतीय नेता अब इस तैयारी में है कि टिकट से वंचित लोगों को संगठन या सरकार आने पर अन्य कहीं 'एडजेस्ट' करने का भरोसा दिलाया जाए। इस कारण जयपुर में आदर्श नगर, किशन पोल, विद्याधर नगर सीटों पर विरोध कम हो गया है।
चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों को प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत सुनने के लिए भी अधिकृत किया है। आयोग ने उनसे विधानसभा क्षेत्र का दौरान कर कमजोर एवं गरीब तबके के लोगों को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है। पर्यवेक्षक क्षेत्र में लाइसेंसशुदा हथियार थाने में जमा कराने एवं अवैध हथियारों के बारे में भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दे सकेंगे। प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरते समय शपथ पत्र में उल्लेखित संपत्तिा, मुकदमे एवं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के बारे में आमजन तक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करेगे।



0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment