Sunday, 31 August 2008

सोनिया का चुनाव अभियान बीकानेर से


नई दिल्ली। कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी 8 सितम्बर को बीकानेर से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगी तथा चुनाव रैली को सम्बोधित करेंगी। इसके अलावा देवली में भी रैली की योजना है। उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितम्बर तक घोषित होने की सम्भावना है। राजस्थान की प्रदेश चुनाव समिति 2 सितम्बर को प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर पार्टी प्रभारी सचिव विवेक बंसल को सौंप देगी।दिल्ली में 4 व 5 को छानबीन समिति नामों को अंतिम रूप देगी तथा 8-9 सितम्बर तक पैनल कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को भेज देगी। वहां से पैनल दस जनपथ पहुंचेंगे। राहुल के दिशा-निर्देशों के बाद 10 सितम्बर तक पैनलों की अंतिम सूची केन्द्रीय चुनाव समिति के पास पहुंचेगी। पार्टी पहले चरण में100 -125 नामों की सूची 20 सितम्बर तक जारी कर सकती है। उधर, पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार अगली सूची चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार जारी की जा सकती है। यदि चुनाव दो चरणों हुए तो दूसरी सूची में देरी हो सकती वर्ना राजस्थान समेत चारों राज्यों के प्रत्याशियों की सूची 30 सितम्बर तक जारी कर दी जाएगी।

Friday, 8 August 2008

नए चेहरों को टिकट देगी कांग्रेस

Aug 07, 12:28 am
जयपुर, जासंकें : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए चेहरों की तलाश में जुट गई है। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में 100 नए चेहरों को टिकट देगी। इनमें युवाओं की प्रमुखता दी जाएगी। कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की यहां पार्टी मुख्यालय में हुई अलग-अलग बैठकों में चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने इसकी अध्यक्षता की। जोशी ने सभी जिलाध्यक्षों से अब तक हुए कार्यक्रमों की रिपोर्ट भी ली और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों की बैठक में इस बात पर ज्यादा जोर रहा है कि चुनाव में नए चेहरों को ज्यादा महलव दिया जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने युवाओं को अभी से तैयारी में जुटने के लिए कहा और संकेत दिए कि इस बार 80 से 100 नए चेहरों को चुनाव में मौका दिया जाएगा

Thursday, 7 August 2008

निरस्त खान मंत्री के भाई व साले के नाम


सहारा न्यूज ब्यूरो
जयपुर। सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह राठौड़ की पुत्री के नाम निरस्त हुई मार्बल खदानें अब उनके साले और भाई के नाम हस्तांतरित कर दी गई है। नाबालिग पुत्री के नाम हस्तांतरण के वक्त गलत दस्तावेज प्रस्तुत करना साबित होने के बाद हस्तांतरण निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने गत 31 जुलाई को दुबारा हस्तांतरण संविदाओं का निष्पादन किया।
सिंचाई राज्यमंत्री की पुत्री सविता राठौड़ के नाम वर्ष 1993 में हस्तांतरित भूरड़ा की माची में स्थित खदान की जांच के बाद उदयपुर अधीक्षण खनि अभियंता ने 11 जुलाई 08 को खनन पट्टा निरस्त कर दिया था। इधर 11 जुलाई 08 को खदानों के हस्तांतरण निरस्तगी की कार्रवाई के चार दिन बाद ही 15 जुलाई 08 को राज्यमंत्री राठौड़ के ममेरे साले पाली के बासिया गांव निवासी विक्रमसिंह पुत्र पर्वत सिंह राठौड़ ने बांडा गांव स्थित खदान के खनन पट्टा नं. 224/92 के लिए खनि अभियंता आमेट कार्यालय में आवेदन कर दिया। इसी तरह भूरड़ा की माच खनन पट्टा 165/93 के लिए राज्यमंत्री राठौड़ के ही मौसेरे भाई कच्छेर वल्लभनगर निवासी गोविंदसिंह पुत्र मनोहरसिंह सारंगदेवोत ने आमेट स्थित खनिज कार्यालय में आवेदन कर दिया। मूल पट्टाधारियों ने भी इनके पक्ष में खनन पट्टे जारी करने का आग्रह किया था। यह रिपोर्ट खान एवं भू-विज्ञान निदेशालय को भेजी गई, जहां से हस्तांतरण करने की स्वीकृति जारी कर दी गई। 
इसके बाद खनन पट्टा संख्या 224/92 का वार्षिक डेडरेंट एक लाख 26 हजार रूपए तथा खनन पट्टा संख्या 165/93 का वार्षिक डेडरेंट 98 हजार 383 रूपए है, वहीं इनका हस्तांतरण क्रमश: उप पंजीयन कार्यालय लावासरदारगढ़ एवं उप पंजीयक कुंभलगढ़ में 31 जुलाई 08 को एवं कुंभलगढ़ में 23 जुलाई 08 को निष्पादन किया गया। 
गौरतलब है कि दो साल पहले सिंचाई राज्यमंत्री की नाबालिग पुत्री का गलत आयु प्रमाण पत्र दाखिल कर खदानों का हस्तांतरण करने का मामला उठा था। इसके बाद हुई जांच में उन पर लगे आरोप सही पाए गए। इस पर राज्य सरकार ने मंत्री की बेटी के नाम जारी हस्तांतरण को निरस्त कर दिया था। 
खनि अभियंता आमेट पीआर आमेटा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा खदान हस्तांतरण को निरस्त किया गया तथा नियम पंद्रह के तहत मूल आबंटी ने हस्तांतरण का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जो अतिरिक्त निदेशक खान विभाग उदयपुर के अधिकार क्षेत्र में होने से पत्रावली उदयपुर भेजी गई, वहां हस्तांतरण की स्वीकृति के बाद इस कार्यालय द्वारा संविदा का निष्पादन किया गया। 
उधर, सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि मार्बल व्यवसाय में माफिया गिरोह पनप गया है। मेरे खिलाफ माफियाओं की साजिश थी जो असफल हो चुकी है। मेरा यह प्रयास रहेगा कि ‘मैं जब तक हूं माफिया गिरोह को नहीं पनपने दूंगा’। हस्तांतरण नियमों के तहत हुआ है। मेरी बेटी को आबंटन नहीं हुआ था बल्कि खदानों को हस्तांतरण कराया गया था। 
 
Last Updated [ 8/6/2008 3:16:31 AM] 

सोनिया और राहुल बीजिंग रवाना

नई दिल्ली। संप्रग अघ्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए आज सुबह बीजिंग के लिए रवाना हो गए। सोनिया व राहुल के साथ प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाडरा और विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा भी बीजिंग गए हैं। 

बीजिंग में आठ अगस्त को होने वाले ओलंपिक उद्घाटन समारोह में सभी लोग शिरकत करेंगे। सूत्रों के अनुसार तीन दिवसीय बीजिंग यात्रा के दौरान कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) आपसी रिश्तों को मजबूत करने के संदर्भ मेंभी चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सीपीसी के नेताओं ने ही सोनिया गांधी को सपरिवार बीजिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने का न्यौता भेजा था।

Tuesday, 5 August 2008

राज्य में स्थिति अराजक : वासनिकAug 05, 12:35 am

Aug 05, 12:35 am
जयपुर, जासंकें : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि राजस्थान में गरीबों, महिलाओं व दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। राज्य में अराजकता का माहौल है। वे रविवार कोकस्बे के गांधी पार्क में विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ व थानागाजी के संयुक्त कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जनसभा में मह8वपूर्ण साबित होगी। प्रदेश अध्यक्ष
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी एक है, पर भाजपा की नहीं। पत्रकारों से बातचीत में वासनिक ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। एक सवाल के जवाब में वासनिक ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी चयन का आधार पार्टी में सक्रियता और लोकप्रियता होगा व नए चेहरों को भी तरजीह दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठजोड़ की संभावना नहीं है।